फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ठप हो जाएगी 108 और खुयियों की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो सूत्री मांगों को लेकर आपातकालीन वाहन 108 और खुशियों की सवारी फील्ड कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 24 अप्रैल को सचिवालय कूच करेगा। ऐसे में मंगलवार शाम से प्रदेश भर में 108 और खुशियों की सवारी के पहिये थमे सकते हैं। 108 और खुशियों की सवारी के पहिए थमने से मरीजों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

फील्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव विपिन जमलोकी ने बताया कि आपातकालीन वाहन का संचालन कर रही जीवीके कंपनी ने पिछले दिनों सभी संविदा फील्ड कर्मचारियों को 30 अप्रैल के बाद से सेवा समाप्ति संबंधी नोटिस भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि फील्ड कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर वर्ष 2008 से सेवाएं दे रहे फील्ड कर्मियों का समायोजन नई कंपनी में उसी लोकेशन और जिले में कराने की मांग की है, जहां फील्ड कर्मी वर्तमान में सेवाएं दे रहे हैं। संघ ने वेतन भत्ते यथावत रखने की भी मांग की है।
जमलोकी ने बताया कि यदि 23 अप्रैल तक सरकार उनकी दो सूत्री मांगों पर ठोस फैसला नहीं लेगी तो 24 अप्रैल को प्रदेश भर के फील्ड कर्मचारी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में एकत्र होंगे और वहां से सचिवालय कूच करेंगे। उसके बाद देहरादून में ही आंदोलन की अग्रिम रूपरेखा तैयार की जाएगी। मंगलवार की शाम से कर्मचारी देहरादून के लिए रवाना होंगे ऐसे में मंगलवार की शाम से ही 108 और खुशियों की सवारी पर ब्रेक लग सकता है।
विज्ञापन


आज से ठप हो सकती है 108 और खुशियों की सवारी
दो सूत्री मांगों को लेकर फील्ड स्टाफ करेगा सचिवालय कूच


900 फील्ड कर्मियों के सामने रोजी-रोटी का संकट
हल्द्वानी। प्रदेशभर में 108 और खुशियों की सवारी में लगभग 900 फील्ड कर्मचारी तैनात हैं। इनमें ईएमटी, पायलट और कैप्टन शामिल हैं। वर्तमान में उक्त सेवा संचालित कर रही कंपनी चूंकि इन कर्मियों को 30 अप्रैल के बाद सेवा खत्म करने संबंधी नोटिस जारी कर चुकी है, लिहाजा ऐसे में 900 फील्ड कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।

मोटाहल्दू और काठगोदाम की 108 के पहिए थमे
हल्द्वानी। जिले में संचालित 108 के समक्ष अब डीजल का संकट पैदा हो गया है। जानकारी के मुताबिक जिले के रामनगर, कोटाबाग, हल्द्वानी और मोटाहल्दू समेत कई स्थानों पर डीजल नहीं मिलने से आपातकालीन वाहनों के सामने खड़े होने की स्थिति पैदा हो गई है। देर शाम मोटाहल्दू और काठगोदाम की 108 सेवा के पहिए भी डीजल न मिलने के कारण थम गए।
विज्ञापन



108 एंबुलेंस सेवा एस्मा के तहत आती है। ऐसे में हड़तानल करना अवैधानिक है। वेतन काटने समेत अन्य कठोर कार्रवाई हड़ताली कर्मियों के खिलाफ की जा सकती है।
- मनीष टिंक्कू, राज्य प्रमुख जीवीके ईएमआरआई

जिला 108 की संख्या खुशियों की सवारी की संख्या
अल्मोड़ा 12 08
बागेश्वर 05 03
चमोली 11 06
चंपावत 05 04
देहरादून 16 13
हरिद्वार 09 07
नैनीताल 13 09
पौड़ी 17 11
पिथौरागढ़ 09 09
रुद्रप्रयाग 04 05
टिहरी 13 08
ऊधमसिंह नगर 08 10
उत्तरकाशी 08 06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें