फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन के लिए टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट प्रकोष्ठ जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड प्रशासन अकादमी (एटीआई) में सोमवार से पांच दिनी गुड गवर्नेंस पर आधारित कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में विभिन्न स्थानों से आए वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत आईएफएस अधिकारी कुश वर्मा ने कहा कि देश के सभी मंत्रालयों और सरकारी विभागों में मलेशिया की तर्ज पर टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट प्रकोष्ठ बनाने की जरूरत है। भ्रष्टाचार पर भी नियंत्रण और सुशासन के लिए ऐसे प्रयास किए जाने जरूरी हैं। आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को संविधान के अनुच्छेद 312 में शक्तियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक तथा मानवीय संसाधन काफी हैं, लेकिन भ्रष्टाचार को समाप्त कर सुशासन को लागू करना होगा जिससे भारत दुनिया के विकसित देशों की कतार में खड़ा हो सकता है। इस मौके पर संस्थान के निदेशक एएस नयाल, उपनिदेशक विवेक कुमार सिंह, विवेक राय, संयुक्त निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल, कोर्स डायरेक्टर मनोज पांडे, सह कार्यक्रम निदेशक डॉ. ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन


सुशासन के लिए टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट प्रकोष्ठ जरूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें