फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलाह पर नौ लाख खर्च करेगा सीटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन इस बार नौ लाख रुपये के असलहे खरीदेगा। एनटीसीए की अनुमति के बाद दस राइफलें भी खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन

सीटीआर का दायरा पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार, नैनीडांडा तक फैला है। सीटीआर प्रशासन ने वर्ष 2017-18 में 12 बोर की बंदूक के लिए जून 17 में 1100 कारतूस, मार्च 18 में 1200 कारतूस खरीदे थे, जिनमें से 1885 कारतूस खर्च हुए, जबकि 315 राइफलों के लिए जून 17 में 1000, मार्च 18 में 1200 कारतूसों की खरीद की गई। वनकर्मियों ने इनमें से 2070 कारतूसों का इस्तेमाल किया गया है। इस बार भी कॉर्बेट प्रशासन दस प्रतिशत अधिक कारतूस खरीदेगा। सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि असलहों की खरीद के लिए नौ लाख रुपये का बजट रखा गया है।
विज्ञापन


असलहे खरीदेगा कॉर्बेट प्रशासन
वन्यजीव सुरक्षा के लिए फील्ड स्टाफ ने पिछले वर्ष खर्च किए 3300 कारतूस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें