फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष- चुनाव में युवा मतदाताओं की भूमिका होगी अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिले में युवा मतदाताओं की संख्या 3.83 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। हल्द्वानी ब्लॉक में सबसे अधिक 78717 युवा मतदाता हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले की कुल जनसंख्या 11.46 लाख है, जिसमें 5.92 लाख पुरुष और 5.53 लाख महिलाएं शामिल हैं जबकि मतदाताओं की कुल संख्या 7.29 लाख है, जिसमें 3.82 लाख पुरुष और 3.46 लाख महिलाएं शामिल हैं। 18 से 40 वर्ष तक के मतदाताओं की गिनती युवा मतदाताओं में होती है। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 18-19 वर्ष के कुल नए मतदाताओं की संख्या 3833 है, जबकि 20-29 वर्ष तक के कुल मतदाताओं की संख्या 1.76 लाख और 30-39 साल तक के मतदाताओं की संख्या 2.2 लाख है।


युवाओं के हाथों में होगी प्रत्याशियों की तकदीर
जिले में तीन लाख 83 हजार के पार हुई युवा वोटरों की संख्या
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष

शतकवीर बने 83 मतदाता
हल्द्वानी। जिले में 100 वर्ष से अधिक उम्र के केवल 83 मतदाता हैं। इनमें सबसे अधिक 20 मतदाता कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में हैं जबकि रामनगर में 19, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में 17, हल्द्वानी में 16, भीमताल में सात, नैनीताल में चार मतदाता हैं।
विज्ञापन



किस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल
56-लालकुआं 59648 53805 113453
57-भीमताल 52160 44723 96883
58-नैनीताल 57312 50859 108171
59-हल्द्वानी 75896 67804 143700
60-कालाढूंगी 79972 75921 155893
61-रामनगर 57929 53128 111057
कुल 382917 346240 729157

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए बीएलओ को निर्देशित किया गया है और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचकर बीएलओ उनके नाम सूची में दर्ज कर रहे हैं। - विनोद कुमार सुमन डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें