फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी समेत पांच प्रशासनिक अधिकारियों का होगा तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले जिले में तीन साल पूरे कर चुके प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले होने हैं। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डीएम विनोद कुमार सुमन के निर्देश पर ऐसे अधिकारियों के नामों की छटनी हो रही है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले इनका जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

प्रकाश में आया है कि हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम कोश्यांकुटौली प्रमोद कुमार, तहसीलदार रामनगर प्रियंका रानी, तहसीलदार धारी नवाजिश खलिक आदि को जिले में तीन साल पूरे हो चुके हैं। अब इन अधिकारियों का जिले से बाहर जाना तय माना रहा है। इस साल फरवरी के बाद लोकसभा चुनाव 2019 की आचार संहिता लागू होनी है। चुनाव की तैयारियां निर्वाचन आयोग ने शुरू कर दी हैं। इसके लिए बीते दिनों केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड से जिलों में तीन साल पूरे कर चुके प्रशासनिक अधिकारियों की सूची मांगी थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पत्र डीएम विनोद कुमार सुमन को भेजा। अब आयोग के निर्देश पर नामों की छटनी जारी है। कई अन्य अधिकारी भी तीन साल के दायरे में आने के कारण जिले से बाहर जा सकते हैं।
विज्ञापन


जिले में तीन साल पूरे कर चुके अधिकारी हटेंगे
सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी समेत पांच प्रशासनिक अधिकारियों का होगा तबादला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें