फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रानीबाग कत्यूरी वंशजों ने की जियारानी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं-गढ़वाल के विभिन्न इलाकों से दूसरे दिन भी रानीबाग पहुंचे कत्यूरी वंशजों ने आराध्य और कुल देवी जियारानी की पूजा, अर्चना की। रानीबाग में गौला नदी में स्नान के बाद जियारानी की गुफा में पूजा कर रातभर जागर लगाया। मकर संक्रांति पर पवित्र गार्गी नदी में स्नान और जिया रानी की पूजा अर्चना के बाद कत्यूरी वंशज अपने घरों को लौट जाएंगे।
विज्ञापन

मकर संक्रांति से पहले दिन विभिन्न इलाकों के कत्यूरी वंशज अपनी कुल देवी और आराध्य देवी की पूजा के लिए रानीबाग आते हैं। आज मकर संक्रांति पर्व पर रानीखेत, द्वाराहाट, भिकियासैंण, लमगड़ा, बासोट (भिकियासैंण), धूमाकोट, रामनगर, चौखुटिया, पौड़ी, गनियाद्यौली, चंदोली, धूमाकोट, रिखणीखाल आदि इलाकों से कत्यूरी वंशज बसों में भरकर रानीबाग पहुंचे। उन्होेंने गार्गी नदी में स्नान करने के बाद जियारानी की गुफा में पूजा की और रात्रि में जागर लगाया।

मकर संक्रांति पर प्रशासन करे व्यवस्था
कुमाऊं-गढ़वाल के सुदूर अंचलों से कुल देवी जिया रानी की पूजा अर्चना करने यहां पहुंचे कत्यूरी वंशजों का कहना है कि मकर संक्रांति पर प्रशासन की ओर से यहां विशेष सुविधाएं जुटाई जानी चाहिए। कत्यूरी वंशजों के ठहरने आदि की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। भतरौंजखान के प्रकाश चंद्र, बनकोट के ललित सिंह, बर्खीबाद हरिद्वार के ठाकुर सिंह, अल्मोड़ा के देबराम, गनियाद्योली के नरेश चड्ढा, डुंगरा रानीखेत की अंजू तिवारी, धूमाकोट के आनंद सिंह गुसाई, रिखड़ी के पूरन राणा ने कहा कि वह प्रति वर्ष यहां आकर कुल देवी की पूजा अर्चना करते हैं और रातभर जागर लगाते हैं। जिया रानी के गुफा के दर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि सालभर में एक बार यहां आना होता है। प्रशासन को कत्यूरी वंशजों के लिए मेले में उचित व्यवस्था करनी चाहिए। शिक्षक दीपक नौगाई ने बताया कि कत्यूरी वंशजों के लिए रानीबाग में भोजन आदि की व्यवस्था स्थानीय युवाओं की ओर से की गई।
विज्ञापन


कत्यूरी मिलन समारोह में किया कत्यूरियों का सम्मान
हल्द्वानी। रानीबाग में श्री रानीबाग तीर्थ क्षेत्र विकास अभियान की ओर से कत्यूरी मिलन 2019 का आयोजन किया गया। समारोह में भिकियासैंण, धूमाकोट और रानीखेत से आए कत्यूरियों के दलों को सम्मानित किया गया। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने उनको सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रानीबाग में अगले वर्ष से कत्यूरियों को हर तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। समारोह में सुरेश टम्टा, उद्योग भारती पांडे, आनंद कुजरवाल, कैलाश जोशी, संजय बल्यूटिया, नारायण चौधरी, महेश भंडारी, मनोज जोशी, मनोज बिष्ट, संजय बल्यूटिया, पंकज खत्री, नवीन जोशी आदि थे।

रानीबाग पर प्रकाशित होगी पुस्तक
हल्द्वानी। रानीबाग का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है। कत्यूरी वंशजों की श्रद्धा स्थली और प्रसिद्ध चित्रशिला घाट यहीं है। क्षेत्र के शीतला मंदिर, कामाक्षा मंदिर, चित्रेश्वर महादेव और मार्केंडेय तप कुंड का धार्मिक महत्व है। स्थानीय निवासी शिक्षक दीपक नौगाई अकेला ने बताया कि रानीबाग पर जल्द ही पुस्तक प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें