भीमताल (नैनीताल)। जिले के चार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों और तीन इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए 5.56 करोड़ रुपये दे दिए हैं। ग्रामीण निर्माण विभाग ने इनमें से कुछ भवनों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। ताकि विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं जल्द से जल्द नए भवनों की भवनों में पढ़ाई कर सकें।
ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई विनीत कुलीर ने बताया कि इनमें जिले के चार हाईस्कूल, तीन इंटर कॉलेज शामिल हैं। इनके नाम राजकीय हाईस्कूल इंदिरानगर हल्द्वानी, राजकीय हाईस्कूल किशनपुर गौलापार, राजकीय हाईस्कूल जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा, राजकीय हाईस्कूल शिवपुर बैलजुड़ी रामनगर, राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर, राजकीय इंटर कॉलेज पुटगांव ओखलकांडा, राजकीय इंटर कॉलेज चौरलेख धारी हैं।
5.56 करोड़ से बनेंगे सात विद्यालयों के भवन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना में शासन ने दिया बजट
चार माध्यमिक और तीन इंटर कॉलेजों के नए भवन बनेंगे