नैनीताल। नईबस्ती सूखालात निवासी अनिल कुमार (30) पुत्र खासी राम बीडी पांडे जिला अस्पताल के होम्योपैथी विभाग में सफाई कर्मी था। बृहस्पतिवार को ड्यूटी से घर पहुंचे अनिल ने स्वास्थ्य खराब बताया। इसलिए वह खाना खाए बिना सो गया। कुछ देर बाद अनिल के शरीर में किसी प्रकार की हलचल न होने से घबराए परिजन उसे जिला अस्पताल लाए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृत्यु का कारण पता नहीं चल सका।