नैनीताल/हल्द्वानी। मांगों को लेकर उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने एसडीएम अशोक कुमार के माध्यम से सीएम को संबोधित ज्ञापन भेजा।
तय किया गया कि अगर 12 जून तक मांगें नहीं मानी गई तो 13 व 14 जून को फिर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन होगा। धरना, प्रदर्शन के दौरान हुई सभा की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी नेता नवीन चंद्र जोशी व संचालन उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच के मुख्य संयोजक भगोत सिंह जंतवाल ने की। इस मौके पर हयात चंद्र आर्य, शंकर शंभू पंत, पंकज तिवारी, रमेश लाल, यशपाल आर्या, एमपीएस कालाकोटी, सुनील कुमार, संदीप कुमार टम्टा, निर्मल कुमार पांडे, असलम, सरिता आर्या, प्रकाश जोशी, जगमोहन रौतेला, टीएस रौतेला, नीमा मेहरा, निशा जोशी, गौरव पांडे, सुकीर्ति राठौर, नीरज सिंह, गणेश पांडे, गीता उप्रेती, देव सिंह जलाल आदि थे।
हल्द्वानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को बुद्ध पार्क में धरना, प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कर्मचारी नेता बीसी जोशी की अध्यक्षता में पीडी भट्ट, रमेश जोशी ने संचालन किया। सभा में संयोजक सचिव रमेश जोशी, मनोहर कुमार मिश्रा, डीडी पांडे, पीसी जोशी, प्रदीप जोशी, कुबेर मेवाड़ी, मनोज तिवारी, केएन जोशी, श्रवण कुमार, दिनेश कुमार, विभेद सनवाल, चंद्रशेखर शर्मा, राकेश भाकुनी, शमशेर सिंह, नीरज, रमेश नेगी, हरीश बिष्ट, रोहित मेलकानी, नंदकिशोर, प्रदीप जोशी, राजेंद्र पंत, लोकेश सनवाल, त्रिलोक सिंह आदि थे।
रामनगर (नैनीताल)। उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के सचिव मोहित सिंह राठौर के नेतृत्व में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व कार्यालय परिसर में धरना, प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर जनार्दन लोहनी, किशन सिंह बिष्ट, हरीश पपनै, सोमपाल चौहान, चंडीप्रसाद बवाड़ी, ललित सती, आशा गुसाईं, रीता पाठक, ग्रेट वालिया, पुष्कर रावत, दीपक बिष्ट, उत्तम सिंह, डूंगर गिरी, आनंद रावत, मनोहरी रावत आदि थे।
ये हैं मांगें
केंद्र के समान भत्ते देने, सेवाकाल में तीन पदोन्नति देने, सेवानिवृत्त हो चुके और कार्य रहे सभी कर्मियों को यू हेल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा देने, सेवा में शिथिलीकरण की पूर्ववर्ती व्यवस्था को लागू कराने, पहली अक्तूबर 2005 से लागू अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने, स्थानांतरण अधिनियम में राज्य के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के अंतिम वर्ष में उनके ऐच्छिक स्थान पर अनिवार्य रूप से स्थानांतरित कराने।
कलक्ट्रेट कर्मियों का आंदोलन स्थगित
नैनीताल। उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की ओर से पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर 6 जून से प्रस्तावित तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार आंदोलन शासन से हुई वार्ता के बाद फिलहाल स्थगित हो गया है। उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बीसीएस बिष्ट और महामंत्री राजेंद्र सिंह रावत समेत अन्य पदाधिकारियों की मांगों को लेकर राजस्व परिषद के आयुक्त, सचिव एसएन पांडे से वार्ता हुई। वार्ता में तय हुआ है कि एक माह के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।
नैनीताल में राजकीय वाहन चालकों का आंदोलन आज से
नैनीताल। राजकीय वाहन चालक महासंघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष रमेश लाल ने कहा कि 12 जून से होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए वाहन चालक छह जून से 10 जून तक काला फीता बांधकर विरोध दर्ज करेंगे जबकि 11 जून को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेंगे। उसके बाद से 12 जून से बेमियादी हड़ताल शुरू कर देंगे।
खाद्य निगम कर्मचारियों ने भी दिया धरना
हल्द्वानी। भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ से जुडे़ कर्मचारियों ने संशोधित वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर धरना दिया। संघ के जिलाध्यक्ष बिन्नी सिंह, जिला सचिव विपिन चंद्र गौड़ ने कहा कि 18 जून से आंदोलन शुरू होगा। इस दौरान दीपक राजपूत, अक्षय फोगाट, प्रदीप टम्टा, दिनेश, अभिनित, मुकेश, अमित पांडे, रमेश सिंह, जगदीश मेहता, प्रवेश मिश्रा आदि थे।
रोडवेज कर्मचारी भी मुखर
हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने विशेष श्रेणी के चालक-परिचालकों, कार्यशाला कर्मचारियों का महंगाई भत्ता घोषित करने की मांग की है। यूनियन ने सात जून तक वेतन न बढ़ने पर आठ जून से निगम मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, महामंत्री अशोक चौधरी की ओर से परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा गया है। उधर, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने मार्च में मांगों पर सहमति होने के बावजूद लागू न किए जाने पर नाराजगी जताई। प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक को देते हुए 18 जून से धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान राजेश कोहली, अशोक शर्मा, सुभाष मिश्रा, कतील अख्तर, विजय चौहान, पवन कुमार, आदित्य सिंह, अतुल चौहान, अतुल शुक्ला, अजय शर्मा, बालम सिंह, कुंदन मेहता आदि थे।
नैनीताल। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की रमेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हर माह की पहली तारीख को वेतन देने की मांग की गई। इस मौके पर दिनेश ढैला, टीका सिंह, हरीश पाठक, विनोद चंद्र, गोपाल सिंह, मोहन चंद्र, जीवन चंद्र, गंगा कनवाल, बिशन पाटनी, सुनील कुमार, महेश उपाध्याय आदि मौजूद थे। ब्यूरो
बिना लाइसेंस बनवाए लौटे लोग
हल्द्वानी। हड़ताल के चलते मंगलवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में कोई काम नहीं हुआ। संभागीय परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन लगभग 50 से 70 लाइसेंस बनते हैं। जबकि 50 से 60 नए वाहनों का पंजीकरण होता है। रोजाना 30 से 40 परमिट जारी किए जाते हैं। मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर थे। हड़ताल के चलते लोग लाइसेंस बनवाने, वाहनों का पंजीकरण कराने, परमिट लेने के लिए आरटीओ विभाग पहुंचे मगर वहां हड़ताल के चलते काउंटर बंद थे। कोई काम नहीं हो रहा था।