फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर फ्री स्टाइल में नितेश खेतवाल का जलवा

विज्ञापन
water sports - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। 18वीं प्रादेशिक पुलिस अंतरजनपदीय/वाहिनी तैराकी और क्रास कंट्री प्रतियोगिता बुधवार को हल्द्वानी में शुरू हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन आईजी रेंज पूरन सिंह रावत और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने किया। पहले दिन 1500 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में एसडीआरएफ के नितेश खेतवाल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इसी प्रतियोगिता में 40वीं वाहिनी पीएसी के कांस्टेबल चंद्रमोहन मनोडी ने दूसरा और हेड कांस्टेबल मुनेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में 40 वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोर कांस्टेबल नवीन सिंह ने पहला, नैनीताल जिले के मनोज बहुखंडी ने दूसरा, आईआरबी द्वितीय के सिपाही ओम दत्त ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले दिन की प्रतियोगिताएं एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल की देखरेख में हुई।
विज्ञापन




18वीं प्रादेशिक पुलिस अंतरजनपदीय/ वाहिनी तैराकी और क्रास कंट्री प्रतियोगिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें