फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव रौतेला की प्राथमिकता

विज्ञापन
कुमाऊं मंडलायुक्त राजीव रौतेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के नए कमिश्नर राजीव रौतेला ने अमर उजाला से हुई बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने बताया कि मंडल की चुनौतियों के बारे में उन्हें जानकारी है, जिन्हें वह कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठकर दूर करेंगे।
विज्ञापन

देहरादून से ताल्लुक रखने वाले राजीव रौतेला प्रतिनियुक्ति पर उत्तरप्रदेश में तैनात थे। इस दौरान उन्होंने कई जिलों के डीएम के अलावा देवीपाटन के मंडलायुक्त का भी दायित्व निभाया। उनकी शिक्षा दीक्षा यूपी में ही हुई है। इलाहाबाद में रहकर उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी की। राजीव रौतेला का चयन वर्ष 1982 में यूपीपीएससी में हुआ था। नवंबर 2000 में उत्तराखंड बनने के बाद रौतेला का आवंटन पीसीएस रहते हुए उत्तराखंड के लिए हुआ। वह वर्ष 2002 में पदोन्नत होकर आईएएस हो गए। उनका कहना है कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता और शासन स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों को लागू कराने के अलावा मंडल की शांति व्यवस्था बनाए रखना है। मंडल का राजस्व प्रशासन और मंडल के विकास पर कार्य करना है। चुनौतियों को लेकर उनका कहना है कि गैरसरकारी संगठनों से बात करके पर्यटन और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए एक अच्छी नीति बनाएंगे।
विज्ञापन


नए कमिश्नर राजीव रौतेला ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं
चुनौतियों का भी है पता, एकसाथ बैठकर पार पाएंगे इनसे

इन चुनौतियों का करना होगा सामना
- कमिश्नर जिला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष होते हैं। लोग गांवों को प्राधिकरण में शामिल करने का विरोध भी कर रहे हैं। उन्हें इससे पार पाना होगा
- नैनीझील का लगातार गिरता जल स्तर, नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ता यातायात का दबाव और पार्किंग ऐसी समस्याएं
- कानून व्यवस्था
- पर्यटन सीजन में यातायात प्रबंधन
- हल्द्वानी सहित अन्य स्थानों में कचरा प्रबंधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें