फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में प्यासे रहेंगे कुमाऊं के 250 विद्यालयों के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक करीब 250 विद्यालय पेयजल विहीन हैं। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी सरकार ने इनमें अभी तक पेयजल की व्यवस्था नहीं की है। पेयजल महकमे के अधिकारी इन विद्यालयों में एक साल में पेयजल पहुंचाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में इस बार भी गर्मियों ने इन स्कूलों के बच्चों को स्कूल में पानी का इंतजाम भी खुद ही करना होगा।
विज्ञापन

जलसंस्थान और शिक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुमाऊं मंडल में कुल 246 विद्यालय पेयजल विहीन हैं। इनमें पिथौरागढ़ जिले के 118, चंपावत के 7, बागेश्वर के 84, अल्मोड़ा के 15 और नैनीताल जिले के 22 विद्यालयों में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। जलसंस्थान और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन विद्यालयों के लिए पेयजल योजनाएं प्रस्तावित हैं। स्वीकृति नहीं मिलने के कारण योजनाओं का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के 15 प्राथमिक विद्यालयों में विषम भौगोलिक स्थिति के कारण पेयजल लाइनों का निर्माण संभव नहीं है। यहां पानी उपलब्ध कराने के वैकल्पिक उपाय तलाशे जा रहे हैं। इधर, जलसंस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि विभाग ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के पेयजल विहीन एक सौ विद्यालय चिह्नित कर उनके लिए पेयजल योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए हैं। चिह्नित विद्यालयों में से पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील में तीन और अल्मोड़ा जिले के तीन विद्यालयों के लिए पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। एक साल के भीतर सभी विद्यालयों के लिए पेयजल योजनाओं का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल के 250 स्कूलों में इस बार गर्मियों में पेयजल संकट
जल संस्थान इन स्कूलों में नहीं पहुंचा पाया पीने का पानी
एक सौ विद्यालयों के लिए ही बन पाया है अभी प्रस्ताव
सभी स्कूलों तक पानी पहुंचाने में लगेगा अभी एक साल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें