फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी ई-बुक्स, ई-जर्नलस के प्रयोग की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को ई-बुक्स के प्रयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार को विवि के एचआरडीसी सभागार में एल्सवेअर प्रकाशन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में प्रकाशन के विशेषज्ञ अमित श्रीवास्तव और सिद्धार्थ घोष ने छात्रों को बताया कि वे इंटरनेट के माध्यम से भी अलग-अलग लेखकों व शोधकर्ताओं के शोधपत्र और पुस्तकें पढ़ सकते हैं। ई-प्रणाली से अध्ययन करना बहुत ही आसान है। पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. सूचि बिष्ट ने बताया कि विवि के केंद्रीय पुस्तकालय में विभिन्न प्रकाशकों की करीब 276 ई-बुक्स उपलब्ध हैं। कार्यशाला का संचालन विवि के वरिष्ठ सूचना वैज्ञानिक डॉ. युगल जोशी ने किया। इस दौरान सुचेतन साह, डॉ. अशोक साह, डॉ. रितेश साह, डॉ. प्रकाश चनियाल, देवेंद्र आर्य आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें