हल्द्वानी। पिछले तीन दिन से खिल रही धूप ने ठंड से राहत दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश या बर्फबारी होने, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने, बादल छाए रहने की संभावना जताई है। ब्यूरो