फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने आठवीं के छात्र से की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर के एक विद्यालय में आठवीं में पढ़ने एक छात्र ने एक शिक्षक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। छात्र के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छात्र के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि एक माह से उनका बच्चा स्कूल जाने से कतरा रहा था। परिजनों का कहना था कि योगा शिक्षक अजय खड़का 28 जून को उनके बच्चे और अन्य छात्रों को योगा सिखाने के लिए नंधौर वैली थानाक्षेत्र स्थित अपने घर ले गया था। आरोप है कि रात में शिक्षक ने उसके कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें की। शिक्षक पर चार-पांच दिन तक चारों छात्रों को अपने घर में रखकर घरेलू काम कराने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित छात्र ने चाइल्ड लाइन 1098 में फोन कर मामले की जानकारी दी थी जिसके बाद नैनीताल स्थित विमर्श संस्था से जुड़े लोगों ने छात्र से पूछताछ कर परिजनों को कानूनी कार्रवाई की सलाह दी। थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चूंकि घटना नंधौर वैली थानाक्षेत्र की है लिहाजा जांच के लिए इस मामले को वहीं स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें