फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीटीएल से अभी भी नहीं जुड़े 11 हजार उपभोक्ता

Tue, 31 Mar 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीटीएल का लाभ लेने को मात्र एक दिन बचा है। एक अप्रैल से योजना से न जुड़ने वालों को सिलेंडर की पूरी कीमत अदा करनी पड़ेगी। शहर के 11 हजार उपभोक्ता अभी भी योजना से नहीं जुड़े हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी (डीबीटीएल) योजना से जुड़ने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने जनवरी से 31 मार्च तक का समय बढ़ा दिया था। तीन माह का समय बढ़ने के बावजूद हजारों उपभोक्ता अब तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक सेल्स बीएस गड़िया ने बताया कि हल्द्वानी में 45,300 उपभोक्ता हैं, जबकि काठगोदाम में 17322 उपभोक्ता हैं। 30 मार्च तक हल्द्वानी के 6000 और काठगोदाम के 5000 उपभोक्ताओं ने डीबीटीएल नहीं कराया है। गड़िया ने बताया कि मंगलवार को योजना से जुड़ने के लिए अंतिम दिन है। उपभोक्ता उक्त योजना का लाभ उठा सकते हैं। डीबीटीएल से वंचित रह गए उपभोक्ताओं को एक अप्रैल से पूरे दाम पर गैस मिलेगी। गैस की कीमत अभी 655 रुपए 50 पैसे है। उन्होंने बताया कि अप्रैल से जून तक का सरकार की ओर से ग्रेस पीरियड दिया गया है। इस दौरान शेष बचे उपभोक्ताओं के योजना से जुड़ने के बाद सब्सिडी का लाभ मिलेगा।


अब एक ही दाम पर सभी को सिलेंडर
एक अप्रैल से सभी को एक ही दाम पर गैस सिलेंडर मिलेगा। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल बिष्ट ने बताया कि अभी तक डीबीटीएल से जुड़े उपभोक्ताओं की अलग पर्ची और योजना से नहीं जुड़े उपभोक्ताओं की अलग पर्ची निकाली जा रही थी। एक अप्रैल से सभी उपभोक्ताओं को एक दाम पर गैस मिलेगी। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को गैस सिलेंडर की जो नई दर निर्धारित होगी, उसी आधार पर सिलेंडर की कीमत ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें