फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी खाने से बीमार हो गए आंगनबाड़ी केंद्र के 11 बच्चे

Tue, 16 May 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Doctor shimla
विज्ञापन
वार्ड नंबर पांच में सोमवार दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले 11 मासूम बीमार पड़ गए। उल्टी और बेहोशी छाने की शिकायत पर घर वाले उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए।
विज्ञापन


जहां दो घंटे के इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। बच्चों के घर वालों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में मिलने वाले मिड-डे मील (खिचड़ी) खाने से उनकी हालत बिगड़ी है। आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने के बाद सोमवार दोपहर बाद बच्चे घर लौट गए थे।

एक घर में बच्चे को उल्टी हुई तो परिवार वाले घबरा गए। पहले तो उन्होंने गर्मी के कारण तबियत बिगड़ना माना मगर हालत ज्यादा खराब होने पर वे तुरंत उसे लेकर सीएचसी पहुंच गए। इसके बाद अस्पताल में 10 अन्य बच्चों को लेकर उनके अभिभावक पहुंच गए।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे 11 बच्चों के भर्ती होने की सूचना से हड़कंप मच गया क्योंकि मासूमों की उम्र चार से पांच वर्ष के बीच थी। बीमार होने वालों में रोजी, निवानाज, फैजिया, मोहम्मद, मो. अयान, मो. हमजा, महक, हिफजनूर, आसिया, अलिश, उनजिला थीं।

थोड़ी ही देर में सीएचसी में भीड़ लग गई। अभिभावकों का कहना था कि सभी बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते हैं। वहां खिचड़ी खाने से बीमार पड़े हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में दिए जाने वाले राशन की गुणवत्ता सही नहीं रहती।

वहां साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता। इस कारण बच्चे बीमार पड़े हैं। अभिभावकों ने केंद्र में मिलने वाले राशन की जांच की मांग की है। उधर, बच्चों का इलाज करने वाले डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि अब बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें छुट्टी दे दी गई है। ऐसा खाना कच्चा रहने या बासी खाना खाने हो सकता है। गर्मी का मौसम भी है। 

अभिभावकों के आरोप निराधार हैं। हम कई सालों से केंद्र चला रहे हैं। यहां सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है। कभी ऐसी शिकायत नहीं आई। यहां 32 बच्चे पढ़ते हैं। 11 ही कैसे बीमार हो गए यह बताना मुश्किल है क्योंकि खिचड़ी सभी बच्चों ने खाई थी।
विज्ञापन

-आयशा परवीन, प्रभारी आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें