फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 104 करोड़ की योजना से दूर होगा जल संकट

Fri, 12 Dec 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। नगर में 104 करोड़ की जल आपूर्ति योजना को धरातल पर उतारने के लिए विश्व बैंक, पेयजल निगम और जल संस्थान की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को भीमताल के संभावित जल स्रोतों और वितरण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षेत्र में पानी की कमी और पंपिंग को लेकर स्थानीय लोगों से चर्चा की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने वर्तमान में नगर क्षेत्र में चल रही 50 साल पुरानी जलापूर्ति योजना पर सुध नहीं लेने पर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने नई योजना को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की। विश्व बैंक के विशेषज्ञ डेविड ने आश्वासन दिया कि भवाली-भीमताल के लिए 104 करोड़ की जलापूर्ति योजना को आगामी वित्तीय वर्ष की परियोजनाओं में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 104 करोड़ की यह परियोजना भीमताल और भवाली का जल संकट से दूर करेगी। इस दौरान विशेषज्ञ मैथ्यूज मुल्लाकल, डेविड लॉर्डज, विशाखा झा, येरिन उम, वीकेजैन, पल्लवी चौधरी, आरएस गर्ब्याल, चेयरमैन सीमा टम्टा, ईओ राहुल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें