फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 14 को दिल्ली में प्रस्तावित महारैली की सफलता पर चर्चा

Fri, 12 Dec 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/लालकुआं। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली की सफलता तथा नैनीताल से सहभागिता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देश की लोकतांत्रिक संस्था पर हमला करने वाली भाजपा की सत्तासीन सरकार के खिलाफ होने वाली यह महारैली देश के लिए अहम है। नगर से भी रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाग लेंगे। बैठक में दिनेश कर्नाटक, नासिर खां, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, विनोद परिहार, त्रिभुवन फर्त्याल, सुरेश चंद्रा, आयुष कुमार आदि रहे। लालकुआं के युवा कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों से रैली में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुर्गापाल ने कहा कि दिल्ली में प्रस्तावित रैली में लालकुआं की ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें