फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग के शिविर में 1038 श्रमिकों को बांटे टूलकिट

Sun, 26 Jul 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश और श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने 1038 श्रमिकों को  साइकिल और टूल किट बांटे।
विज्ञापन


    मुख्य अतिथि वित्त मंत्री डा. हृदयेश ने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीबों और श्रमिकों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि उनकी रोजी रोटी के ज्यादा से ज्यादा अवसर उनको मिल सकें।

श्रम मंत्री श्री दुर्गापाल ने श्रम विभाग के अधिकारियाें को निर्देशित किया कि वे फ ील्ड में जाकर शत प्रतिशत मजदूरों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।

 कार्यक्रम में श्रमिकाें की पुत्रियों के विवाह के लिए पांच लाभार्थियों को, बच्चों की शिक्षा के लिए 54 श्रमिकों को आर्थिक सहायता दी गई।

 साथ ही गरीब मजदूरों को अपनी आजीविका अर्जन करने के लिए 245 मजदूरों को टूलकिट, 46 श्रमिकों को इलैक्ट्रिशियन किट, 73 श्रमिकों को राजमिस्त्री किट, 28 श्रमिकों को कारपेंटर किट और 16 श्रमिकों को प्लंबर किट दी गई। जबकि 571 श्रमिकों को साइकिलें दी गईं।
विज्ञापन


श्रम आयुक्त डा. आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि भवन एवं अन्य निर्माण सनिर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 के अंतर्गत प्रदेश भर के सभी कार्यरत श्रमिकों का पंजीकरण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मंडी सभापति सुमित हृदयेश, उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक तारा दत्त पांडे, इकबाल भारती, परवेज सिद्दीकी, हाजी सुहेल सिद्दीकी, पार्षद शाहजहां बेगम, मो. गुफ रान, यासीन खान, शराफत खान, हाजी लियाकत, राधा चौधरी आदि मौजूद थे। संचालन उप श्रमायुक्त अनिल पेटवाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें