फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका से डॉक्टर बुलाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बीमार हथिनी लक्ष्मी की तबीयत बेदह खराब होने से वनाधिकारियों को उसकी चिंता सता रही है। शुक्रवार को डीएफओ ने कोसी रेंज के आमडंडा पहुंचकर हथिनी के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया और पशु चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। कहा कि हथिनी के समुचित उपचार के लिए दक्षिण अफ्रीका से भी डॉक्टर बुलाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

दो माह से हथिनी का उपचार किया जा रहा है। इसके बावजूद हथिनी की तबीयत में सुधार नहीं हो पा रहा है। पैर दर्द के कारण हथिनी लक्ष्मी बैठ गई थी। उसे उठाने के लिए क्रेन मंगानी पड़ी थी। तभी से पशु चिकित्सकों की टीम उसका उपचार कर पा रही है। लक्ष्मी की उम्र करीब 55 वर्ष है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हथिनी के उपचार में पूरी सावधानी बरती जा रही है। फिलहाल पंतनगर विश्वविद्यालय के चिकित्सकों को बुलाया गया है। जरूरत पड़ी तो दक्षिण अफ्रीका से भी पशु चिकित्सकों को बुलाया जा सकता है।


हथिनी लक्ष्मी के लिए दक्षिण अफ्रीका
से डॉक्टर बुलाने पर हो रहा विचार
इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से ली जा रही सलाह
डीएफओ ने मौके पर उपचार की व्यवस्था देखी

सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है
रामनगर (नैनीताल)। डीप सीटेड एबसेस बीमारी के कारण लक्ष्मी हथिनी के पैरों में गहरा घाव हो चुका है। इसके लिए सर्जरी की जरूरत होगी। इसके लिए पंतनगर विश्वविद्यालय के डॉक्टरों से संपर्क किया गया है। जरूरत पड़ने पर हथिनी के पैरों की सर्जरी भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें