हल्द्वानी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के करीबी गोविंद सिंह बिष्ट ने फिर जीत हासिल कर लिया। उन्हें 400 मत मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र पंत को सिर्फ 107 मत से संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर जोशी और कोषाध्यक्ष पद पर तनूजा तिवारी ने बाजी मारी। उपसचिव पद के लिए छह मतों को लेकर देर रात तक उठापटक चलती रही। चुनाव अधिकारी ने इस मामले को रविवार की सुबह पर्यवेक्षक के समक्ष रखने का निर्णय लिया।
चुनाव अधिकारी योगेंद्र सिंह चुफाल के अनुसार उपसचिव पद पर किशोर जोशी को 216, बसंती बिष्ट को 65 और रविंद्र सिंह बिष्ट को 217 मत मिले। किशोर जोशी ने पुनर्मतगणना का अनुरोध किया था। चुनाव अधिकारी ने बताया कि छह मतों को लेकर विवाद है। इस मामले को रविवार को पर्यवेक्षक प्रभात चौधरी और डीके शर्मा के समक्ष रखा जाएगा। पर्यवेक्षक भी मतों को लेकर अंतिम निर्णय लेंगे।
सदस्य के तीन पदों के में चंदन मेहता को 237 मत, पीयूष तिवारी को 281 और मनीष गोयल को 192 मत मिले। तीनों प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया। अरुण कुमार सिंह को 90, पीयूष लोसाली को 141, मुकेश तिवारी को 118, विपिन कुमार जोशी को 156 और हेमचंद्र उपाध्याय को मात्र 105 मत मिले। चुनाव प्रक्रिया में सहायक चुनाव अधिकारी दिलीप रावत, महेश सोराड़ी, निर्मला थापा, भुवन गुणवंत, नंदन सिंह बिष्ट, कमल जोशी और बसंती गड़िया ने सहयोग किया।
हल्द्वानी बार एसोसिएशन के गोविंद फिर बने अध्यक्ष
उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर जोशी और कोषाध्यक्ष पद पर तनूजा ने बाजी मारी
उपसचिव पद पर छह मतों का विवाद, आज होगा फैसला
किसे कितने मत मिले
अध्यक्ष पद
गोविंद सिंह बिष्ट 400, राजेंद्र पंत 107 मत
उपाध्यक्ष
चंद्रशेखर जोशी180, जितेंद्र सिंह 104, प्रकाश चंद्र जोशी 166, शिव कुमार बेलवाल 56
सचिव
विनीत परिहार 368, जितेंद्र सिंह बिष्ट 133
कोषाध्यक्ष
तनूजा जोशी 226, प्रदीप लोहनी133, हरेंद्र रौतेला 145
उपसचिव
किशोर जोशी 216, बसंती बिष्ट 65, रविंद्र सिंह बिष्ट 217
लेखाधिकारी
विपिन कुमार 263, राजन प्रसाद पांडे 233
पुस्तकालय अध्यक्ष
योगेश लोहनी निर्विरोध
अधूरे कार्यों को पूरा करूंगा
हल्द्वानी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दिलाकर अधिवक्ताओं ने काफी जिम्मेदारी सौंप दी है। अब अधिवक्ताओं के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। अधिवक्ताओं की एकजुटता के लिए कार्य किया जाएगा।
अधिवक्ता हित के लिए संघर्ष करूंगी
हल्द्वानी। बार एसोसिएशन चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर विजयी तनूजा जोशी ने कहा कि उनके साथियों ने काफी सम्मान दिया। अधिवक्ता एकता के लिए वह हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलेंगी।
देर रात तक बंटी मिठाइयां
हल्द्वानी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन में मतगणना के बाद देर रात तक परिसर में मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान कचहरी परिसर देर रात तक गुलजार था। हारे हुए प्रत्याशी चुपचाप परिसर से चले गए।