फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय सख्ती के बाद 43.18 करोड़ बकाया आयकर जमा

विज्ञापन
TDS
विज्ञापन
हल्द्वानी। आयकर विभाग की सख्ती के बाद कुमाऊं मंडल में बैंकों समेत सरकारी और गैर सरकारी विभागों ने 43 करोड़ 18 लाख रुपये आयकर की बकाया जमा करा दी है। यह धनराशि जमा होने के बाद आयकर बकाया घटकर अब 29.43 करोड़ रह गया है। आयकर की बकाया धनराशि जमा होने के बाद विभाग ने संबंधित बैंकों समेत सरकारी और गैर सरकारी विभागों के बैंक व कोषागार खातों पर लगाई गई रोक हटा ली है।
विज्ञापन

आयकर अधिकारी (टीडीएस) एस हसन ने बताया कि कुमाऊं मंडल में लगभग छह सौ ऐसे निजी और सरकारी संस्थान चिह्नित किए गए थे जिन्होंने आयकर की बकाया धनराशि जमा नहीं कराई थी। उन्होंने बताया कि ऐसे संस्थानों को नोटिस जारी करने के बाद अनुस्मारक पत्र भेजे गए लेकिन बकाया धनराशि जमा नहीं हुई जिसके बाद आयकर विभाग ने बकायेदार विभागों के बैंक और कोषागार खातों पर रोक लगा दी थी। उन्होंने बताया कि 43.18 करोड़ रुपये कैश कलेक्शन/रिडक्शन हुआ। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में बकाया आयकर जमा कराने के लिए रविवार को अंतिम मौका है। इसके बाद बकायेदारों के खिलाफ सर्वे और जुर्माने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



सख्ती के बाद 43.18 करोड़ बकाया आयकर जमा
कुमाऊं में अब आयकर बकाया घटकर 29.43 करोड़ हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें