फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन प्रक्रिया को जिम्मेदारी से निभाएं बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने सभी बीएलओ से निर्वाचन प्रक्रिया को जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने को कहा।
विज्ञापन


डीएम ने बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में चुनाव में तैनात किये गये बीएलओ के साथ बैठक करते हुए कहा कि सुव्यवस्थित ढंग से सुगमता के साथ निर्वाचन को सम्पन्न कराना सभी कार्मिकों का दायित्व है। इसलिए बीएलओ को जो भी दायित्व सौंपे गये हैं उनका निर्वहन मेहनत एवं लगन के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

सभी बीएलओ घर घर जाकर वोटर स्लिप व एपिक कार्ड वितरित कर लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर बताया गया कि पहचान पत्र न होने की दशा में 11 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर मतदान किया जा सकता है। इस मौके पर एसडीएम राकेश तिवारी, सीईओ हरीश रावत, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा सहित सभी बीएलओ मौजूद थे।
विज्ञापन


मतदाताओं को घर-घर जाकर पर्ची बांटने के निर्देश
कांडा (बागेश्वर)। तहसीलदार मेनपाल सिंह ने बीएलओ को मतदाता पर्ची घर-घर बांटने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में जरा सी भी लापरवाही न बरतने को कहा है। उन्होंने राजस्व कर्मियों को बूथों का निर्माण समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाताओं में घर-घर जाकर मतदान की पर्ची मिलनी जरूरी है। इस मौके पर कानूनगो दयाल चंद्र मिश्रा, राजस्व उप निरीक्षक मोहन सिंह भाकुनी, हरीश तिरुवा, संजय कुमार, बीएलओ उमा जोशी, तारा देवी, मोहन राम, अनीता, देवकी और रमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें