फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी जीतेगी हल् द्वानी ब्लाक प्रमुख की सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख की सीट जीतेगी। पार्टी के पक्ष में ज्यादातर बीडीसी सदस्य है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी प्रत्याशी से किसी को कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में विधायक ने कहा कि सभी पदाधिकारियों की राय से पार्टी ने आनंद सिंह दरम्वाल को उम्मीदवार बनाया है। वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए बाहर थे, इसलिए बैठकों में नहीं शामिल हो सके। प्रत्याशी आनंद सिंह दरम्वाल ने कहा कि पार्टी ने सभी की राय से टिकट दिया है। सभी बीडीसी सदस्यों का उनको समर्थन है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के दम पर वह लगातार चार बार से क्षेत्र पंचायत का चुनाव जीत रहे हैं। इस मौके पर विधायक लालकुआं नवीन दुम्का, मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, शांति भट्ट, चंदन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन



ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी को लेकर कोई मतभेद नहीं : भगत
विधायक ने भाजपा की जीत का दावा किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें