फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस मेला आज से, सीडीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
jairam and mamu tea stall
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि सोमवार से होने वाले सरस मेले में सांस्कृतिक मंच को आकर्षक और भव्य बनाया जाए। सीडीओ ने एमबी इंटर कॉलेज में मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मेले का विधिवत शुभारंभ 16 जनवरी को शहरी विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक करेंगे। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एलएम जोशी ने बताया कि रविवार को जिला उद्योग केंद्र को 24, हिमाचल प्रदेश को दो, उत्तर प्रदेश को एक, केरल को एक, बंगाल को चार, हरियाणा को एक, मध्य प्रदेश को दो, राजस्थान को एक दुकान आवंटित करने के साथ ही उत्तराखंड के स्वयं सहायता समूहों को 40 दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


एमबी इंटर कॉलेज में सरस मेला आज से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें