हल्द्वानी। जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार सक्सेना ने सोमवार को शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण कर क्लोरीनेशन की स्थिति जांची। ईई ने बताया कि प्लांट में पेयजल शोधन के लिए प्रयोग में लाई जा रही हाइपो की मात्रा संतोषजनक पाई गई। अब सभी चारों पेयजल प्लांटों में पेयजल शोधन के लिए क्लोरीन डोजर लगाने के निर्देश एई नीरज तिवारी, जेई प्रमोद पांडे को दिए गए। उन्होंने बताया कि शहरवासियों को साफ, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चार क्लोरीन डोजर क्रय कराए जा रहे हैं। क्लोरीनेशन का काम मैनुअली हुआ करता था लेकिन अब ऑटोमैटिक सिस्टम से पेयजल क्लोरीनेशन होने से इसमें क्लोरीन की मात्रा नियमित रूप से बराबर और निश्चित मात्रा में डाली जा सकेगी। उन्होंने बताया कि प्लांट में खराब पंप सेटों का निरीक्षण किया गया। एई को निर्देश दिए गए कि इन पंप सेटों को जल्द ठीक कराएं ताकि गर्मियों में पेयजल किल्लत से निपटा जा सके।