हल्द्वानी में आयोजित दिन की लीला में संजीवनी लाते हनुमान जी।
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। श्री रामलीला मैदान में लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण शक्ति, हनुमान द्वारा द्रोण पर्वत से संजीवनी बूटी लाने, लक्ष्मण जागृति, कुंभकर्ण वध की लीला का मंचन किया गया। लीला के दौरान कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया।
श्री रामलीला कमेटी पीलीकोठी में धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद, राम विवाह का मंचन किया गया। ग्रामीण श्री रामलीला कमेटी ऊंचापुल में लंका दहन, सीता रावण संवाद का मंचन हुआ। रामगढ़ ब्लाक के थामकीला में लंका दहन, राम सेना का समुद्र में सेतु बांधकर पार उतरने की लीला हुई। श्री पंचेश्वर रामलीला कमेटी आवास विकास में विभीषण शरणागति, रावण-अंगद संवाद का मंचन किया गया। पंचायत घर रामलीला में राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सुग्रीव राज्याभिषेक, सीता की खोज का मंचन हुआ।
काठगोदाम नगर निगम इंटर कालेज में चल रही लीला में शबरी मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध की लीला का मंचन हुआ। युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति शीशमहल सूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध, सीताहरण की लीला का मंचन किया गया।
रामलीला मैदान में हुआ लक्ष्मण शक्ति का मंचन