फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धावस्था के 29 हजार लाभार्थियों के लिए आए 21 करोड़

विज्ञापन
hundred rupees new note
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले भर के 29 हजार 573 वृद्धावस्था पेंशनधारकों के लिए एक अच्छी खबर है। वृद्धावस्था के पेंशनधारकों को अब पेंशन के लिए समाज कल्याण भीमताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि शासन ने पेंशनधारकों के लिए 21 करोड़ छह लाख का बजट समाज कल्याण कार्यालय भीमताल को भेज दिया है। शासन से वर्ष 2018 का वृद्धावस्था पेंशन का बजट आने से अब समाज कल्याण लाभार्थियों को तीन माह की पेंशन तीन हजार रुपये का भुगतान कर सकेगा। साथ ही वृद्धावस्था के नये लाभार्थियों को भी पेंशन दे सकेगा। पेंशन को लाभार्थी के खाते में ऑनलाइन डाला जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उन लाभार्थियों को दिया जाता है। जो बीपीएल कार्ड धारक और प्रतिमाह चार हजार रुपये ही कमाता हो। परिवार में एक वृद्ध को पेंशन देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

हजारों दिव्यांगों को पेंशन का इंतजार
हल्द्वानी। दिव्यांग पेंशनधारकों को लंबे समय से पेंशन का इंतजार है। वहीं, समाज कल्याण निदेशालय जल्द पेंशन जारी होने का दावा कर रहा है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से प्रदेश में 16 हजार दिव्यांगजनों को पेंशन दी जाती है। यह पेंशन एक मुश्त तीन महीने की जारी होती है। पर शासन ने जून माह में पेंशन के लिए बजट जारी किया था, वह कम था। इसके चलते पेंशन का मामला अटका है, जबकि दिव्यांगजन पेंशन के लिए चक्कर काट रहे हैं। समाज कल्याण विभाग के निदेशक मेजर योगेंद्र यादव के अनुसार पेंशन को लेकर शासन ने दो आपत्तियां लगाई हैं। इन आपत्तियों का निराकरण कराने संबंधी प्रक्रिया चल रही है। जल्द बजट जारी होने की उम्मीद है, इसके बाद पेंशन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें