फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं हल नहीं होने से भड़का रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की यहां हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि निगम प्रबंधन की अनदेखी के चलते डिपो निरंतर रसातल की ओर जा रहा है। कहा कि कार्यशाला में पार्ट्स की लंबे समय से कमी बनी हुई है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रबंधन द्वारा बिना कारण कर्मचारियों पर की जा रही कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया।
विज्ञापन


शाखाध्यक्ष लाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की वेतन विसंगति सहित तमाम समस्याएं लंबे समय से जस की तस बनी हुई है, लेकिन समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निगम प्रबंधन लगातार डिपो की अनदेखी कर रहा है। टायर और पार्ट्स की कमी के चलते आए दिन वाहन खड़े रह जाते हैं।

वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन द्वारा बिना कारण कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्याओं को लेकर पूर्व में हुए समझौते पर अभी तक अमल नहीं किया गया है। यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो निर्धारित समय से पहले आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में प्रांतीय सदस्य तारा दत्त जोशी, लोकपाल सिंह, वीपी शर्मा, राजेंद्र सिंह, रविंद्र बजेठा, दर्शन सिंह, जगदीश रौतेला, छप्पन सिंह, मीरा जोशी, रमा देवी आदि थे। संचालन मनोहर सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें