फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य बने भारतीय नौसेना में ऑफीसर

विज्ञापन
navy shimla
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक कै चौखुटा निवासी आदित्य प्रताप सिंह बिष्ट भारतीय नौसेना में असिस्टेंट कमांडेंट एयर पायलट बने हैं। आदित्य 2017 में भारतीय नौसेना प्रशिक्षण जिला कुन्नूर केरल में प्रशिक्षण के लिए गए थे। वहां 26 मई को प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट परेड हुई। इसमें माता-पिता ने अपने बेटे आदित्य को बैच पहनाकर अधिकारी बनाया। आदित्य जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमा बिष्ट के बेटे हैं। आदित्य के पिता गोपाल सिंह उद्यान विभाग में सहायक अधिकारी से सेवानिवृत्त हैं। आदित्य प्रताप ने बिड़ला कॉलेज से हल्द्वानी इंटर करने के बाद 2014 में बीसीटी कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट से बीटेक किया। आदित्य बचपन से ही होनहार रहे हैं। आदित्य के नौसेना में अधिकारी बनने पर धारी क्षेत्र में खुशी है। आदित्य के पिता गोपाल, माता प्रेमा बिष्ट ने बेटे पर गर्व किया। आदित्य के अधिकारी बनने पर उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, विधायक राम सिंह कैड़ा, मंडी अध्यक्ष सुमित हृदयेश, जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, कृपाल मेहरा, प्रताप सिंह बर्गली ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें