हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम नवरंग सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिलाआें ने रंग बिखेरा। रविवार शाम रामलीला मैदान में भारतीय संस्कृति की झलक लिए कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दीं।
महिलाओं ने विविधता में एकता का संदेश देते हुए नृत्य कार्यक्रम में ऐसा समां बांधा कि मौसम खराब होने के बावजूद भी लोग रामलीला मैदान में जमे रहे। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाआें को मंच तो मिलता ही है साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 15000 रुपये परंपरा सांस्कृतिक ग्रुप को गुजराती नृत्य के लिए, 11000 का दूसरा पुरस्कार सम्मोहिता ग्रुप को बंगाली नृत्य के लिए, तीसरा पुरस्कार 5100 रुपये का भावना ग्रुप को पंजाबी नृत्य के लिए और सांत्वना पुरस्कार 1100 रुपये का सारथी संस्था को दानपुरी नृत्य के लिए दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जानकी पोखरिया और संचालन शांती जीना ने किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, डॉ. जोगेंदर पाल सिंह रौतेला, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसडीएम पंकज उपाध्याय, मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश, विजय बिष्ट, विजय पाल, पीएस नेगी, प्रदीप बिष्ट, रेनू अधिकारी, हेमंत बगड़वाल, अध्यक्षा लता बोरा, कल्पना रावत, अंजना बोरा, यशोदा रावत, सुरभि कालाकोटी, तुलसी रावत, प्रेमा वल्दिया, प्रेमा बृजवासी, कुसुम आदि मौजूद रहे।