हल्द्वानी। मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर शराब की ओवर रेटिंग की शिकायत पर आबकारी अधिकारी हरकत में आ गए। आधा दर्जन दुकानों पर ओवर रेटिंग पकड़ी गई। ओवर रेटिंग रोकने के लिए सभी दुकानों के बाहर आबकारी निरीक्षक का मोबाइल नंबर चस्पा का कर दिया गया है।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मोबाइल एप पर नैनीताल जनपद के वाशिंदे ने एमआरपी से ज्यादा मूल्य पर शराब बेचने की शिकायत की। सीएम कार्यालय से मामला आबकारी आयुक्त के पास पहुंचा। इससे खलबली मच गई। आयुक्त ने तुरंत संयुक्त आयुक्त कुमाऊं को जांच के निर्देश दिए।
संयुक्त आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी को जांच के लिए कहा। इसके बाद तीन-चार टीमों ने जनपद में देसी-विदेशी शराब की दुकानों पर जांच शुरू की। इस दौरान पटेल चौक, नैनीताल रोड, हल्दूचौड़, बरेली रोड, मंडी तीन पानी, मुखानी जज फार्म रोड पर ओवर रेट के सात मामले पकड़े गए। सभी पर कार्रवाई की गई है। वहीं हर शराब की दुकान के बाहर आबकारी निरीक्षक का मोबाइल नंबर व रेट लिस्ट भी चस्पा की गई है ताकि ओवर रेट की शिकायत की जा सके। जांच में किसी विशेष ब्रांड की बिक्री की पुष्टि नहीं हुई है।
= सीएम मोबाइल एप पर शिकायत के बाद हरकत में आए आबकारी अधिकारियों ने पकड़ी गड़बड़ी