फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो लाख के जेवर लौटा दिखाई ईमानदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जौरासी के पास टैक्सी से गिरे बैग में रखे दो लाख रुपये के जेवर लौटाकर खैरना पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल कायम की। शुक्रवार शाम को हल्द्वानी से बागेश्वर की तरफ जा रहे भरत राम निवासी दात्री, कपकोट बागेश्वर का बैग टैक्सी से जौरासी के पास गिर गया। बैग, अटैची गिरे होने की सूचना स्थानीय लोगों ने खैरना पुलिस को दी। शाम की गश्त कर रही पुलिस मौके पर से बैग, अटैची को उठाकर चौकी ले आई।
विज्ञापन

खैरना चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई अमित कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, जिलों के कंट्रोल रूम में सूचना भेज दी गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि बागेश्वर पहुंचने पर भरत राम ने अपना बैग गाड़ी में नहीं मिलने पर बागेश्वर कोतवाली में बैग खोने की सूचना दर्ज कराई। सूचना पर भरत राम शनिवार को खैरना चौकी पहुंचे और बैग में रखे लगभग दो लाख के जेवर वापस पाकर उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने खैरना पुलिस की ईमानदारी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें