फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच मार्ग पर बने कलवर्ट बने दुघर्टना का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंबर वन बैंड से भवाली के बीच एनएच पर बनाए जा रहे कल्वर्ट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। कल्वर्ट बनाने के लिए काटी गई सड़क से निकाले गए मलबे का ढेर और निर्माण सामग्री सड़क पर दुघर्टनाओं को निमंत्रण दे रही है। सड़क पर फूलों का कारोबार करने वाले नफीस, संजय सिंह, मुकुल रौतेला ने कहा कि यहां रोजाना दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। मार्ग में सफर करने वाले सतीश टम्टा, जितेंद्र पाठक, मनोज कांडपाल, पंकज नेगी ने कहा 14 किमी मार्ग तक के सफर में दर्जन भर से अधिक स्थल दुघर्टनाओं का कारण बने हुए हैं। उधर, अधिशाषी अभियंता, एनएच पीसी जोशी ने बताया कि निर्माण के चलते मार्ग का आधा हिस्सा ही उपयोग में आता है, जिससे थोड़ा दिक्कत आ रही है। फैली हुई निर्माण सामग्री को शीघ्र हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें