फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा कुतों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुत्तों के आतंक ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है। सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते राह चलते लोगों को निशाना बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी लगभग एक दर्जन लोगों को आवारा कुत्तों ने काट लिया।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में बृहस्पतिवार को भी एक दर्जन लोगों ने पहुंचकर रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। अधिकतर लोगों को स्ट्रीट डॉग ही निशाना बना रहे हैं।
उधर, पशुचिकित्सक डॉ. दिनेश तिवारी ने नगर आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनिमल बर्थ कंट्रोल नहीं बनने तक इन कुत्तों को रैबीज के इंजेक्शन लगाना जरूरी है। उन्होंने आठ कर्मचारी मांगे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें कुत्ते पकड़ने की ट्रेनिंग दी जाएगी। अगर जरूरी हुआ तो ट्रेनिंग के लिए इन्हें देहरादून भी भेजा जाएगा।

इनको बनाया निशाना
मीना (42) राजेंद्र नगर, गौरव पांडे (05) लामाचौड़, कमलेश (39) ऊंचापुल, नवीन (47) तल्ली बमौरी, विकास (15) मंगल पड़ाव, रौनक (07) बिंदुखत्ता, दीपक कुसुमखेड़ा, सुनीता जोशी (25) छड़ायल, पारस (08) बिंदुखत्ता, दीपक कुमार (10) दमुवाढूंगा, पीसी जोशी (53) लालडांठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें