रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुंवाली में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने, एलोपैथिक अस्पताल खोलने सहित तमाम मांगों को लेकर आंदोलन जोर पकड़ने लगा है। व्यापार मंडल के आह्वान पर कुंवाली क्षेत्र के व्यापारियों ने आंदोलन के समर्थन में प्रतिष्ठान बंद रखे। जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। कहा कि शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
इस दौरान हुई सभा में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने मांगों का समर्थन किया और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव मनोज अग्रवाल ने भी इसके लिए संघर्ष करने की बात कही। उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी भी समर्थन में पहुंचे। व्यापार मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया। धरने पर रघुवर सिंह, रघुवर दत्त जोशी, गोपाल बिष्ट, बलवंत बजेठा, पूरन सिंह, कांग्रेस पीसीसी सदस्य राजेंद्र बाराकोटी, गोपाल खोलिया, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि बैठे।