फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत् था फैक्ट्री के श्रमिकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गणेश कत्था फैक्ट्री के श्रमिकों ने बोनस भुगतान करने में प्रबंधन की ओर से देरी किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को उपश्रमायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बाद में उपश्रमायुक्त के समक्ष दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई जिसमें प्रबंधन ने फैक्ट्री को दो अप्रैल से चालू करने पर सहमति दे दी।
विज्ञापन

गणेश कत्था फैक्ट्री के श्रमिकों को बोनस देने में प्रबंधन लंबे समय से आनाकानी कर रहा है। इस मुद्दे को लेकर पिछली बार भी उपश्रमायुक्त कार्यालय में वार्ता हो चुकी है। बृहस्पतिवार को उपश्रमायुक्त अनिल पेटवाल ने फैक्ट्री प्रबंधन को बोनस से संबंधी अभिलेख लेकर बुलाया था। उपश्रमायुक्त के मध्य वार्ता के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन ने जो अभिलेख प्रस्तुत किए, उनसे उपश्रमायुक्त संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने प्रबंधन की ओर से उपस्थित जेएन बिज को निर्देश दिए कि 27 मार्च को बोनस के सभी अभिलेख लेकर उपस्थिति हों। इसके अलावा फैक्ट्री के ले-आफ के मामले में उपश्रमायुक्त के पूछने पर प्रबंधन की ओर से आश्वस्त किया गया कि पहली अप्रैल को ले-आफ समाप्त हो जाएगा तथा दो अप्रैल से फैक्ट्री में श्रमिक काम करने लगेंगे। उपश्रमायुक्त पेटवाल ने बताया कि कत्था फैक्ट्री दो अप्रैल से काम करना शुरू कर देगी। इस आश्वासन से श्रमिक संतुष्ट हो गए। वार्ता के दौरान श्रमिकों की ओर से यूनियन के अध्यक्ष वेद प्रकाश, पूरन लाल, हेम चंद्र, रामवीर सिंह, हरीश गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें