फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केआरसी के धावकों ने जीती अंतर रेजीमेंटल क्रास कंट्री की चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में अंतर रेजीमेंटल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता हुई। केंद्र की टीमों के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने धावकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


अंतर रेजीमेंटर सेंटर क्रॉस कंट्री सुबह यहां सोमनाथ मैदान से शुरू हुई। कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने धावकों को हरी झंडी दिखाई। 10 किमी की क्रॉस कंट्री में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के धावकों ने शुरू से ही पकड़ बनाए रखी। धावकों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। केंद्र की टीम के सिपाही अनिल कुमार यादव, नायक मनोज सिंह, सिपाही संतोष कुमार ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया और व्यक्तिगत चैंपियनशिप भी जीती।

प्रतियोगिता में कुल 19 रेजीमेंटों की टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। कहा कि इस प्रदर्शन को भविष्य में भी जारी रखने की जरूरत है। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से ही रेजीमेंट का मान बढ़ता है। उन्होंने धावकों को चैंपियन ट्राफी प्रदान की और व्यक्तिगत पुरस्कार भी वितरित किए। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया, कार्यवाहक जीएसओ 1 प्रशिक्षण ले. कर्नल मनीष कुमार सिंह, मेजर अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें