फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंधौर की पर्यावरणीय अनापति को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नंधौर नदी में खनन के लिए इंतजार खत्म हुआ। बहुप्रतीक्षित पर्यावरणीय अनापत्ति मिल गई है। सूत्रों की मानें तो अनापत्ति का आदेश जारी हो गया है। अब सिर्फ पोर्टल पर अपलोड होना बाकी है। अब वन निगम खनन निकासी शुरू करने के लिए बाकी औपचारिकताएं पूरी करने की तैयारियों में जुट गया है। मार्च अंत तक शुरू हो जाएगा खनन।
विज्ञापन

नंधौर नदी में खनन के लिए केंद्र से मिलने वाली अनुमति 2016 में खत्म हो गई थी। नदी में खनन के लिए सबसे मुश्किल वन्यजीव अनापत्ति, वन मंत्रालय की अनापत्ति मिल गई थी, सिर्फ पर्यावरणीय अनापत्ति ही बाकी थी। इसकी वजह से नदी में खनन शुरू नहीं हो पा रहा है। इस अनापत्ति को लेकर नंधौर खनन से जुड़े कारोबारियों ने कई दफा धरना, प्रदर्शन भी किए थे लेकिन खनन शुरू नहीं हो सका था। इधर मंगलवार शाम केंद्रीय वन्य एवं पर्यावरण मंत्रालय ने पर्यावरणीय अनापत्ति जारी कर दी है। सूत्रों की मानें तो देर सायं अनापत्ति जारी होने के बाद इसकी सूचना भी वन निगम के अधिकारियों को मिल गई है हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर वन निगम के अधिकारियों को इसके आदेश नहीं मिले हैं न ही केंद्र के पोर्टल पर इसकी सूचना दी गई है। अब अधिकारी बुधवार को दिन में पोर्टल खंगालेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक अभी लिखित आदेश नहीं मिला
आज पोर्टल पर आधिकारिक घोषणा हो सकती है

मुझे वन, वन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नंधौर नदी में खनन के लिए पर्यावरणीय अनापत्ति मिल गई है।
- नवीन दुम्का, विधायक लालकुआं

न्यूमेरिक्स के लिए
10 साल के लिए होगा खनन
17.42 लाख घनमीटर हर साल खनन होगा
22 करीब करोड़ प्रति साल आय होगी
2000 वाहन हैं पंजीकृत
10,000 मजदूरों को रोजगार मिलेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें