हल्द्वानी। नगर निगम रानीबाग में 3.4 करोड़ की लागत से विद्युत शवदाह गृह बनाएगा। इसके लिए निगम ने पूरी डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। डीपीआर स्वीकृत होने के बाद विद्युत शवदाह गृह बनने लग जाएगा।
गौला नदी को गंदगी से बचाने के लिए शहरवासी लंबे समय से विद्युत शवदाह गृह की मांग कर रहे थे। अक्तूबर के समय मुख्यमंत्री ने तिकोनिया में हुए एक कार्यक्रम में विद्युत शवदाह गृह बनाने की घोषणा की थी। इसी की क्रम में शासन ने नगर निगम को पत्र भेजकर जल्द शवदाह गृह की डीपीआर भेजने के लिए कहा था। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि शासन को डीपीआर भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही विद्युत शवदाह गृह का काम शुरू करा दिया जाएगा।