फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आठ राज्यों की यात्रा कर लौटे हल्द्वानी के भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्यावरण संरक्षण और पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने साइकिल यात्रा पर निकले छड़ायल सुयाल क्षेत्र निवासी भूपेंद्र सिंह मेहरा ने सात राज्यों की यात्रा पूरी कर ली है। उन्होंने 95 दिनों में साइकिल से 6800 किलोमीटर की यात्रा की।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि उन्होंने पिछले साल 16 अक्तूबर को देहरादून से साइकिल यात्रा की शुरूआत की थी। इसके बाद प्रति दिन 80 से 90 किलोमीटर के हिसाब से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दमन, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली का सफर तय किया। इसी साल 21 जनवरी को देहरादून पहुंचकर अपनी इस यात्रा का समापन किया और इसके बाद भी वह देहरादून से हल्द्वानी तक अपनी साइकिल में ही पहुंचे।
मेहरा के मुताबिक 2013 की दैवीय आपदा का मंजर पूरे देश ने देखा। इसके बाद भी पर्यावरण को संरक्षित करने और पानी को बचाने के लिए जागरूक नहीं हुए तो मानव जीवन संकट में पड़ जाएगा। मेहरा ने बताया कि इससे पहले भी हल्द्वानी से कन्याकुमारी और मुंबई समेत कई शहरों की यात्रा साइकिल से कर चुके हैं। मेहरा ने सात राज्यों की साइकिल यात्रा का प्रबंध परिजनों, मित्रों और समाजसेवियों के सहयोग से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें