फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पकड़ने पर बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमरानी में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पट्टों में अवैध खनन किया जा रहा है। माफिया और विभाग की साठगांठ से कम रायल्टी जमा कर ज्यादा माल निकाला जा रहा है। इससे सरकार को रोजाना लाखों का चूना लग रहा है जबकि माफिया की चांदी कट रही है। उप खनिज की चोरी से गुस्साए डंपर एसोसिएशन ने सोमवार को बरेली रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो वाहन सीज और 13 का चालान किया है।
विज्ञापन

डंपर एसोसिएशन और गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति ने सोमवार की सुबह आंवला चौकी गेट से उप खनिज से भरे हुए 18-20 वाहन पकड़े। इन वाहनों की जांच की तो सभी वाहनों के पास से जमरानी के कुमाऊं मंडल विकास निगम के पट्टे की रायल्टी थी। जब उन्होंने रायल्टी के आधार पर वाहनों की तुलाई की तो होश उड़ गए। कई वाहनों में रायल्टी महज 60 क्विंटल की चुकाई गई थी लेकिन 110 क्विंटल उपखनिज भरा हुआ था। आरोप है कि जब उन्होंने वन, खान, परिवहन, प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने मौके पर आना तो दूर फोन उठाने की भी जहमत नहीं उठाई। इस पर एसोसिएशन और समिति के सदस्यों का पारा चढ़ गया। गुस्साए लोगों ने बरेली रोड पर जाम लगा कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं जाम की खबर से पुलिस हड़कंप मच गया। इस बीच मंडी चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे जहां खुद वाहनों की तुलाई कर ओवरलोड पर पाया। बाद में दो वाहनों को सीज किया गया और 13 का चालान किया। हंगामा करने वालों में डीएन पाठक, पृथ्वी पाठक, कमल मुनि, मनोज मठपाल, पम्मी सैफी, हरीश पांडे, नफीस चौधरी, संतोष शर्मा, दिंगबर महरा आदि मौजूद थे।

सभी अधिकारियों ने चुप्पी साधी
जमरानी पट्टों से हो रही अवैध निकासी पर खान, वन, प्रशासन के अधिकारियों ने पूरी तरह चुप्पी साध ली है। हर अधिकारी आला अफसरों के पाले में गेंद फेंक कर टिप्पणी करने से इंकार कर रहा है इससे साफ है कि खनन माफिया की हाबी सरकारी मशीनरी पर किस कदर हावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें