फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी ने जीते 13 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अंतर ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण सहित कुल 13 पदक अपने नाम किए। चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के अनुसार यह प्रतियोगिता छह से सात दिसंबर तक आर्टलरी केंद्र मुख्यालय नासिक में संपन्न हुई।

ब्वाइज कंपनी के 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया और छह स्वर्ण और सात रजत पदक जीत लिए। केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि रेजीमेंट के लिए यह गौरव के पल हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से और अधिक मेहनत कर नाम रोशन करने की अपील की है। उत्कृष्ट प्रदर्शन कराने के लिए टीम के कोच हरी सिंह की भी सराहना की गई। कहा कि कोच के प्रशिक्षण की बदौलत ही यह मुकाम हासिल हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें