फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टीबी मरीजों को प्रतिदिन दी जाएगी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। टीबी के नए मरीजों को अब प्रतिदिन दवा दी जाएगी। टीबी के इलाज को लेकर राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। शुक्रवार को बेस अस्पताल में मरीजों को दवा देकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग निवारण केंद्र में क्षय रोगियों के लिए रोजाना दवा खाने की पद्धति का शुभारंभ किया गया। डॉ. दिनेश चंद्र पुनेरा एसोसिएट प्रोफेसर टीबी एवं श्वास रोग विभाग राजकीय मेडिकल कालेज, डॉ. दिनेश चंद्र पनेरू वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी एवं डॉ. चंद्र प्रकाश आर्या ने क्षय रोगियों को दवा खिलाई। चिकित्सकों ने बताया कि रोगी को अब सप्ताह में तीन बार के बजाए रोजाना उनके वजन के अनुसार एक ही गोली खिलाई जाएगी। क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को भी अब कड़वी गोली की जगह आसानी से घुलने वाली फ्लेवर्ड वाली दवा दी जाएगी। इस दौरान प्रमोद भट्ट, अजय भट्ट, संतोष पांडे, संजीव लोहनी, पारस साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें