फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकेत बना कोतवाली का 20वां हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसएसपी के निर्देश पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर मामलों के आरोपी रहे संकेत वर्मा की कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। अब आरोपी कोतवाली का 20वां हिस्ट्रीशीटर बन गया है।
विज्ञापन

कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर संगीन मामलों के आरोपियों की समीक्षा चल रही है। समीक्षा के बाद राजेंद्रनगर राजपुरा गली निवासी संकेत वर्मा उर्फ ललित की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। आरोपी की हिस्ट्रीशीट संख्या 151 ए दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ दो हत्या के प्रयास, गुंडा अधिनियम सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं। दो साल के आपराधिक इतिहास में आरोपी ने पुलिस को काफी परेशान किया था। वर्तमान समय में आरोपी हत्या के प्रयास के मुकदमे में जेल से जमानत पर छूटा है। अभी तक कोतवाली थाने के अभिलेखों हिस्ट्रीशीटरों की संख्या 19 थी लेकिन अब 20 हो गई है।
पुलिस को मिला 35 सालों से लापता हिस्ट्रीशीटर
कोतवाली पुलिस को जांच के दौरान 1982 से लापता हिस्ट्रीशीटर शनिवार को नैनीताल रोड पर टैक्सी चलाते मिल गया। कोतवाल केआर पांडे का कहना है कि आवास-विकास निवासी हिस्ट्रीशीटर अमर सिंह ने अपना कमरा बदल लिया था। इसी कारण उसका पुलिस को पता नहीं चल रहा था। अब भी पुलिस चार अन्य हिस्ट्रीशीटरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें