फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटों में मूसलाधार बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम का मिजाज आज बदलने के साथ ही अधिकतम तापमान भी बढ़ गया और गर्मी एवं उमस ने बेहाल कर दिया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में छह जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए थे। सूर्यदेव के दर्शनों के साथ ही दिन चढ़ने पर उमस के साथ गर्मी भी बढ़ गई थी। हालत यह थी कि छांव में खड़े होने पर भी पसीना आ रहा था। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री अधिक रहे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें