फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बसें लेट होने पर यात्रियों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज कार्यशाला से बसों के देरी से पहुंचने पर बुधवार सुबह हल्द्वानी स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा काटा। उन्होंने रोडवेज प्रबंधन पर यात्री सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रबंधन के मुताबिक,रोडवेज कार्यशाला में दो दिन कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज न होने से सॉफ्टवेयर में बसे ऑके नहीं हो पा रही थीं। इस कारण दिल्ली, देहरादून, बरेली, टनकपुर आदि 12 बसें करीब डेढ़ देरी से पहुंची। इससे बस स्टेशन पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। यात्रियों की कुछ रोडवेज कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी आरके आर्या ने बताया कि यात्रियों को बसें उपलब्ध करा दी गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें