फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम विभाग ने एक बार फिर 48 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। छह जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। मंगलवार बदली होने के बाद उमस ने बेहाल किया और न्यूनतम तापमान एक डिग्री चढ़ गया।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात बारिश होने के बावजूद मंगलवार को दिन में उमस रही। बदली के बावजूद उमस अधिक थी। हालांकि दोपहर बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए। सूर्यदेव के दर्शन देने के साथ ही उमस और गर्मी बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों में देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है। जबकि राज्य के अन्य स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। सिंह ने बताया कि 11 और 12 अगस्त को नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारी से भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने किया है। ऐसे में सभी अधीनस्थों को मोबाइल खुला रखने और फील्ड में मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें