रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा ताइक्वांडो संघ के 31 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा पास की है। वर्ल्ड ताइक्वांडो संघ दक्षिण कोरिया की तरफ से इन खिलाड़ियों को यह बेल्ट प्रदान की गई है। कुछ माह पूर्व राज्य के 146 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा दी थी जिसमें से अल्मोड़ा जिले से 31 खिलाड़ी पास हुए। यह परीक्षा उत्तराखंड राज्य ताइक्वांडो संघ की तरफ से आयोजित की गई थी। 27 जुलाई को आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक समारोह में इन खिलाड़ियों को यह बेल्ट पहनाई जाएगी और सम्मानित किया जाएगा।
अल्मोड़ा ताइक्वांडो संघ के सचिव मुख्य प्रशिक्षक नरेश कुमार तलरेजा ने बताया कि राज्य ताइक्वांडो संघ की ओर से परीक्षा हुई थी। उन्होंने बताया कि नरेश सिंह पंकज सिंह, आयुष भट्ट, सौरभ बेलवाल, प्रखर जोशी, निर्मल सिंह, सूरज मेहरा, कुशाग्र वर्मा, मेघल जसवाल, संगीता किरौला, शिप्रा उपाध्याय, अंकित मेर, हर्षित रावत, नवीन बिष्ट, दिपांशु भाकुनी, विजय सिंह, रिकी मेहता, आयुष बिष्ट, प्रकाश चंद्र कलौनी, दीक्षा अधिकारी, कान्हा मैनाली, नेहा मैनाली, गिरधर सिंह बिष्ट, दिवाकर पुजार, अंकित मेर को फर्स्ट डान, स्तुति तलरेजा, स्वप्निल शाह, वीरेंद्र सिंह को द्वितीय डान, योगेश तिवारी, हरि सिंह, काव्य तलरेजा को तृतीय डान ब्लैक बेल्ट मिली है। संघ के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।